फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन नदी पर बसे गांव में रिबोर कराएं हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले कई गांवों में सोमवार को शासन के आदेश पर कई हैंडपंप रिबोर कराए गए। साथ ही गांव मेें सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बीडीओ प्रेमचंद के निर्देश पर सचिव सतीश कुमार सोमवार को अशरफाबाद थल गांव पहुंचे और शासन के आदेश के तहत वर्षों से गांव में खराब पड़े दो हैंडपंप रिबोर कराए। साथ ही प्रधान जुल्फ कार के साथ मिलकर गांव मेें सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके उपरांत सचिव सतीश हिंडन नदी के किनारे बसें बुढपुर, फतेहपुर चक व इब्राहिमपुर माजरा पहुंचे और यहां पर भी वर्षों से खराब पडे़ करीबन छह हैंडपंपों को रिबोर कराया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया गया। गांव में जगह-जगह लगे कूडे़ के ढेरों को उठाकर गांव की आबादी से दूर दफनाया गया। सचिव सतीश कुमार ने बताया कि शासन से आदेश मिले थे कि हिंडन नदी के प्रदूषित जल के कारण इसके किनारे बसें गांव में रह रहे लोगों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग बीमार हो रहे है। लोगों को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें