फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव के पंचायत घर में ठहरा दी बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कासिमपुर खेड़ी गांव में सोमवार को सारे नियमों और कानूनों को ताक पर रख कर ग्रामीणों ने गांव के पंचायतघर में बारात ठहरा दी। इतना ही नहीं सचिव सोमवार को जब पंचायत घर में पहुंची तो ग्रामीणों ने सचिव को लौटने के लिए मजबूर कर दिया। इस संबंध में सचिव ने बीडीओ को सूचना दे दी।
विज्ञापन

कासिमपुर खेड़ी गांव बड़ौत ब्लाक के अंतर्गत पड़ता है। गांव मेें सुनीता सचिव पद पर तैनात है। सोमवार को जैसे ही विभागीय कार्यों और ग्रामीणों की जनसमस्या सुनने के लिए सचिव सुनीता गांव के पंचायत घर में पहुंची तो वहां पर उन्हें बारात ठहरी हुई मिली। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हेें जबरन वहां से लौटा दिया। वहां से लौटने के बाद सचिव सुनीता ने बीडीओ प्रेमचंद को आप बीती बताई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध मेें बीडीओ प्रेमचंद ने कहा सचिव सुनीता ने पंचायत घर मेें बारात ठहराने की जानकारी दी है। इस संबंध मेें ग्राम प्रधान से वार्ता की जाएगी और बारात ठहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, सचिव सुनीता ने बताया कि उन पर कासिमपुर खेड़ी गांव सहित कई गांवों का जिम्मा है। सभी गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए रोस्टर बनाया हुआ है। सोमवार को कासिमपुर खेड़ी में का दिन है, लेकिन गांव के पंचायत घर में बारात ठहरी मिली। उन्होंने बीडीओ को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें