फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापसी के लिए रालोद ने साधने शुरू किए समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव में वापसी की तैयारियों में जुटे रालोद ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी । प्रत्येक जिले में एक प्रभारी बनाया। जातिगत समीकरण में भी समन्वय बनाने का प्रयास किया। रालोद के गढ़ बागपत की जिम्मेदारी मथुरा के राजपाल मरंगर को दी। जबकि बागपत के पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर को मथुरा की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए रालोद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को रालोद ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का ऐलान किया। हाथरस के पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी को कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया है। प्रत्येक जिले को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। बागपत के हिस्से में भी कई महत्वपूर्ण पद आए हैं। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रामपाल धामा, महासचिव पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, सुरेश मलिक, हरि सिंह, सचिव जिला पंचायत सदस्य रहीसुद्दीन एवं रमेश त्यागी और कार्यकारिणी सदस्य जमीरुद्दीन अब्बासी को बनाया गया है।


जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश
बागपत। वेस्ट यूपी की कार्यकारिणी में रालोद ने जातीय समीकरण साधने का प्रयास भी किया। जिले के प्रभारियों में मुस्लिम चेहरे भी शामिल किए हैं। बुढ़ाना के पूर्व विधायक नवाजिश आलम को हापुड़ की जिम्मेदारी दी। गुर्जर नेताओं को तवज्जो दी है।
विज्ञापन


बागपत के दो नेता बनाए जिला प्रभारी
बागपत। बागपत के दो नेताओं को अलग-अलग जिलों का प्रभारी बनाया। इनमें सुरेश मलिक को उपाध्यक्ष पद के अलावा मुजफ्फरनगर का जिला प्रभारी बनाया। इसके अलावा पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर को मथुरा की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें