फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत कालीन भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। शीत कालीन भ्रमण के तहत नायब तहसीलदार बड़ौत के नेतृत्व में अधिकारी फैलादनगर गांव पहुंचे। चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इसके बाद लोगों ने नायब तहसीलदार वसीम मलिक ने कहा कि ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे। जिन्होंने कब्जा कर रखा है, उनको एंटी भूमाफिया टीम द्वारा हटवाया जा रहा है। गांव के लोगों से सरकारी कार्यों में सहयोग कराने का अपील की। वहीं होली को देख उन्होंने लोगों से शांति रखने के लिए कहा। उसके बाद लोगों ने राशन की दुकान आवंटित कराने, जूनियर हाईस्कूल, तालाब की खुदाई कराने की मांग की। वहीं आंगनबाड़ी पर पोषाहार न बांटने की शिकायत की। इसमें ग्राम प्रधान साजिद, सचिव मैनपाल, कानूनगो कल्लू सिंह, लेखपाल सहेंद्र सिंह, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें