बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड स्थित सरस्वती विहार में दीवार खींचकर अवैध कब्जा किये जाने पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने पुलिस ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ अवैध निर्माण को तुड़वाया। इस दौरान उनकी नोकझोंक हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिर कब्जा किया तो सीधे एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होगी।
बिनौली रोड स्थित डॉ. आशुतोष पुत्र डॉ. स्वर्गीय शशिकांत शर्मा के मकान का एक गेट सरस्वती विहार में खुलता है। जय कुमार जैन आदि ने गली में नाली के ऊपर अवैध दीवार खींचकर गेट बंद कर दिया। इस पर आशुतोष ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। सोमवार को एसडीएम ने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों, पुलिस के साथ इस द्वार को ध्वस्त कराया और उनकी जय कुमार जैन आदि से नोकझोंक हुई। बाद में एसडीएम अरविंद कुमार ने चेतावनी दी कि यदि पुन: कब्जा किया तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होगी।