फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा में सड़क निर्माण कार्य रोका, धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा वाया टीकरी-गांगनौली मार्ग पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर टीकरी में विरोध हुआ तो ठेकेदार ने बृहस्पतिवार को निरपुड़ा की तरफ से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। समिति के कार्यकर्ताओं ने निरपुड़ा में सड़क निर्माण कार्य बंद करा दिया और धरने पर बैठ गए। इस संबंध में डीएम को भी अवगत करा दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निरपुड़ा वाया टीकरी-गांगनौली मार्ग पर सड़क निर्माण निर्माण होना है। सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। टीकरी-गांगनौली मार्ग पर लीपापोती होने के कारण विरोध हुआ तो ठेकेदार ने निरपुड़ा से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इससे गुस्साए आपकी अपनी समिति के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को निरपुड़ा गांव में पहुंचकर भी विरोध कर सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया और धरना पर बैठ गए। निरपुड़ा के ग्रामीणों ने भी धरने का समर्थन किया और खुद भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा जब तक खुद जिलाधिकारी आकर सड़क का निरीक्षण नहीं करते है, तब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देंगे। सूचना मिलते ही भारतीय युवा दल के कार्यकर्ता भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा सड़क निर्माण में रोड़ी और तारकोल कम मात्रा में डाले जा रहे है और सड़क के दोनों तरफ कच्ची पटरी भी पूरी नहीं बनाई गई। समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण राठी ने बताया कि आज समिति के मीडिया प्रभारी शिवकुमार राठी प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला अधिकारी से भी मिले और सड़क निर्माण में लीपापोती की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर कुलदीप राठी, मोनू कुमार, श्रीकांत, देशपाल सिंह, उपेंद्र, जगदीश, बलवीर, अजय राणा, जसपाल राणा, शेर सिंह राणा, अमित राणा, गोपाल राणा, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें