फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर में लाइन का इंसुलेटर फूंकने से 14 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोहरे की बूंदों से बिजलीघर की लाइन का इंसुलेटर फूंक गया। इससे आधी रात में शहर की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। रविवार दोपहर दो बजे विद्युत सप्लाई चालू हुई। इस कारण 14 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार की रात में कोहरे की बूंद से शहर के मेरठ रोड पर स्थित 132 केवीए के बिजलीघर की लाइन का इंसुलेटर फूंक गया । इससे रात में करीब 12 बजे से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई । इससे रातभर शहर और आसपास का क्षेत्र विद्युत सप्लाई ठप हो गई । सूचना पर शनिवार को सुबह के समय विद्युत निगम के एसडीओ विकल्प महेश कर्मचारियों के साथ बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल की तो फाल्ट का पता चला। करीब साढ़े 11 बजे फूंका हुआ इंसुलेटर बदला गया। इसके बाद बिजलीघर में अन्य फाल्ट हो गया। इंजीनियरों ने किसी तरह फाल्ट को भी ठीक किया। विद्युत निगम की तकनीक टीम के प्रयास के बाद शनिवार को दोपहर करीब दो बजे शहर की विद्युत सप्लाई चालू हो सकी। एसडीओ विकल्प महेश ने बताया कि कोहरे के कारण बिजली घर की लाइन का इंसुलेटर फूंक गया और अन्य भी फाल्ट हो गया । इस कारण विद्युत आपूर्ति ठप रही। फाल्ट को दूर कर दिया गया है।

कर्मचारियों की हुई नोकझोंक
बागपत। फाल्ट की सूचना मिलते ही शनिवार को सुबह के समय विद्युत निगम के वितरण और ट्रांसमिशन के कर्मचारी बिजलीघर में पहुंचे। उन्होंने एक-दूसरे की गलती होने का आरोप लगाया। इस दौरान निगम के कर्मचारियों की आपस में नोकझोंक भी हो गई, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद कर्मी शांत पड़े और फाल्ट में तलाशने में लगे और फाल्ट को ठीक किया।
विज्ञापन


पानी की सप्लाई भी हुई बाधित
बागपत। शहर की करीब 14 घंटे बिजली की सप्लाई ठप होने के बाद टंकी के पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई । इस कारण सैकड़ों परिवार पानी के लिए तरस गए । साथ ही बिजली से होने वाले सभी कामकाज ठप हो गए । इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सप्लाई चालू होने के बाद ही लोगों ने हालत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें