दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में जमीन की पैमाइश कराई गई। इसका किसान के परिवार ने विरोध किया और पैमाइश के विरोध में किसान का परिवार खेत में ही भूख हड़ताल पर बैठ गया है।
कान्हड़ गांव में बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा, थाना दोघट पुलिस, कानूनगो, लेखपाल आदि ने पहुंचकर बाईपास रास्ते की जमीन की पैमाइश कराई। इस दौरान किसान के एक परिवार ने विरोध किया। उनकी अधिकारियों से नोंक झोंक भी हुई। अधिकारी जमीन की पैमाइश कराकर वापस लौटे गए। उनके वहां से निकलते ही एक किसान परिवार अपने खेत में ही धरना देकर भूख हड़ताल पर बैठ गया। भूख हड़ताल पर बैठे परिवार के सदस्यों ने कहा ग्राम प्रधान के इशारे पर उनके खिलाफ साज कर यह सब कराया जा रहा है। जबकि वे अपनी जमीन पर सही काबिज है। फिर भी उनकी जमीन में रास्ता निकाला जा रहा है, लेकिन वे किसी भी कीमत नहीं यह नहीं होने देंगे। उन्होंने ग्राम प्रधान पर सिंचाई विभाग की जमीन दबाने का भी आरोप लगाया। उनकी जमीन पर कब्जा कराने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पूरा परिवार भूख हड़ताल पर बैठा रहेगा। इस मौके पर सतीश, सूर्यप्रकाश, अनंग पाल, राजबाला भूख हड़ताल पर बैठ गए। परिवार ने कहा किसी भी कीमत पर समस्या का समाधान नहीं होने तक भूख हड़ताल से नहीं उठेंगे।