बड़ौत (बागपत)।
गुराना गांव में रविवार को पंचायत हुई। इसमें प्रदेश सरकार से सरकारी विद्यालयों मेें फर्नीचर लगवाने की मांग उठाई। साथ ही पंचायत में समस्या के निस्तारण के लिए छह कमेटी का गठन किया। जो गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी। बाद मेें प्रदेश के सीएम को इस संबंध में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
पंचायत की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रणधीर सिंह ने की। संचालन बिजेंद्र ने किया। पंचायत में हिलवाड़ी, बड़का, ईदरीशपुर, बड़ौली, बड़ावद आदि गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत में ग्राम प्रधान रणधीर सिंह ने कहा आज निजी विद्यालयों मेें बच्चों की संख्या बढ़ रही है और सरकारी विद्यालयों में बच्चों संख्या घट रही है। सरकारी विद्यालयों मेें न तो बच्चों के लिए बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था है। पंचायत में मुद्दे को बड़े रूप में लाने के लिए छह कमेटी का गठन किया। जो प्रतिदिन गांव-गांव घूमकर लोगों को सरकारी विद्यालयों में फर्नीचर लगवाने के लिए जागरूक करेगी। पंचायत में समस्या के निस्तारण के लिए प्रदेश के मुखिया को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया । ग्राम प्रधान रणधीर सिंह ने कहा वे अपने विद्यालय में फर्नीचर लगवाएं के लिए तैयार है, लेकिन शिक्षा विभाग की तरफ से उन्हें सहयोग नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के अन्य प्रधान भी तैयार हैं। पंचायत में इकबाल सिंह, जयप्रकाश, महेंद्र, सुशील, प्रमोद, सुरेश पाल, जयवीर, रामबीर, ओंकार, सुरेंद्र, भगत सिंह आदि रहे।