फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य खेड़ी में समस्याओं से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। आचार्य खेड़ा गांव में समस्याओं का अंबार लगा है। पूरे गांव में गंदगी का साम्राज्य फैला है। पानी निकासी न होने के कारण जल भराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने समस्याओं को दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव में सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है। जल निकासी के लिए कोई नाला न होने के कारण गंदा पानी गलियों में भरा रहता है। गंदगी से नालियां अटी हैं। पूरे गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं। इस कारण गांव में बीमारी फैलने की आशंका बनी है। गांव में रास्तों की हालत भी बहुत खराब है। खड़ंजे उखड़े पड़े हैं। इसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार इस संबंध में अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा गांव में पिछले 10 साल से कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इनमें विमल, अनिल, प्रमोद, नवाब, अकबर, जीवन, बाबू, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें