फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव में जौहड़ी से जाएगा शूटरों दल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

गोरखपुर में जनवरी माह में होने वाले चार दिवसीय महोत्सव में जौहडी रायफल एसोसिएशन को भी निमंत्रण मिला है। इसमें शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित कराने की जिम्मेदारी भी मिली है। इसमें शूटरों का दल भी जाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर शहर में 12 से 14 जनवरी तक गोरखपुर महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक, साहित्य, खेल सहित कई कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद होंगे। महोत्सव में शूटिंग प्रतियोगिता होगी, इसे सफलता पूर्वक संपन्न कराने का जिम्मा जौहड़ी रायफल क्लब को मिला है। इसके लिए सीएम योगी ने केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और नदी पुनरोद्धार राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह के मार्फत निमंत्रण भेजा है। जौहड़ी रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह ने बताया महोत्सव में उनके साथ राष्ट्रीय निशानेबाज डोली जाटव और हिना अली भी जाएंगी। शूटिंग प्रतियोगिता के लिए स्थायी रेंज के लिए संसाधन जौहड़ी शूटिंग रेंज से ही जाएंगे। महोत्सव में होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता में जनपद के शूटर भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें