फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होते ही चुनाव-प्रचार में उतरे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होते ही छात्र-छात्राओं ने चुनाव-प्रचार शुरू कर दिया । कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया विवि के आदेशानुसार 22 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित की गई है। उन्होंने बताया 16 दिसंबर को नामांकनपत्र जमा होगा , 18 को 11 से 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 1 से 2 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद सवा दो बजे प्रत्याशियों की घोषणा होगी। 22 दिसंबर को 10 से 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। दूसरी तरफ छात्रसंघ चुनाव की घोषित होते ही चुनाव की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें