बड़ौत (बागपत)।
जेपी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया । इसमें स्कालर्स स्कालर स्पोर्ट्स एकेडमी में हुई प्रथम इंटर स्कूल ताइक्वाडो चैंपियनशिप में पदक झटकने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ स्कूल की निदेशक शरण शर्मा, गौरव शर्मा और अभिषेक शर्मा और उपप्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा खेलों के माध्यम से संस्था के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर संस्था का नाम जनपद व अन्य राज्यों में रोशन कर रहे हैं। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया स्कालर्स स्कालर स्पोर्ट्स एकेडमी में हुई प्रथम इंटर स्कूल ताइक्वाडो चैंपियनशिप का आयोजन किया । इसमें संस्था के रोहित, खुशी, कार्तिक और मानसी ने सिल्वर पदक, दिव्या, अनमोल और निहाल ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया।