बड़ौत (बागपत)।
74 वीं यूपी वाहिनी एनसीसी बड़ौत के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को नगर के कई स्कूल और कॉलेजों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश बंसल ने कहा अपने परिवेश को साफ रखना और सफाई के नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। गंदगी बीमारी का कारण बनती है। खुले में शौच की आदत को बदलकर स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने वीर स्मारक इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज व दिगंबर जैन पालीटेक्निक मेेें सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसमें प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल, लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार, कैप्टन मुकेश कुमार, सूबेदार मेजर मोहिंद्र सिंह, सूबेदार जसवंत सिंह, नायब सूबेदार गिरधारी लाल, बीएचएम, मंगल सिंह, हवलदार गुरुजोद सिंह, सीएचएम सुखपाल, विपिन, अशोक, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, घनश्याम शर्मा, ओमपाल, राजेंद्र, राज कुमार, प्रमेंद्र, अतर पाल सिंह आदि रहे।