छात्र-छात्राओं ने पिरामिड बनाया
दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कालेज तवेलागढ़ी में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में चौथे दिन छात्र-छात्राओं को पिरामिड बनाने का अभ्यास कराया गया।
योगाचार्य रवि शास्त्री ने कहा कि चरित्रवान बच्चों के द्वारा ही समाज का निर्माण होता है। राष्ट्र तभी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है, जब चरित्र को महत्व दिया जाता है। आज हमारे समाज एवं बच्चों का चरित्र पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण करने के कारण बिगड़ रहा है। हम अपने ऋषि-मुनियों के द्वारा स्थापित वैदिक परंपरा का अनुशरण करते हुए उत्तम चरित्र का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि धन गया तो समझो कुछ नहीं गया, स्वास्थ्य गया तो समझो कुछ नहीं गया, अगर चरित्र चला गया तो समझो सब कुछ चला गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रूकुमपाल यादव, इरफान, अरविंद कुमार, अंकुर, विशेष आदि का सहयोग रहा।