बड़ौत (बागपत)।
आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज सिनौली नंगला में बृहस्पतिवार को स्वर्ण जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सृष्टि पत्रिका का भी विमोचन किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक सतीश मान ने कहा कि कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक करतार सिंह ने शिक्षण क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं। उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा-दीक्षा एवं समाज में समर्पित रहा है। विद्यालय के विकास कार्यों में उन्होंने विशेष योगदान दिया है। प्रबंध समिति से सदैव उनका अच्छा व्यवहार रहा है। इस अवसर पर सृष्टि पत्रिका का विमोचन भी किया गया। प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर ने कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार जताया। इसमें सुरेंद्र सिंह, जयप्रकाश वर्मा, जितेंद्र, धर्मपाल सिंह, सुदेशपाल आदि रहे।