इंदौर में चल रही 62वीं पुरुष और 20वीं महिला कुश्ती चैंपियनशिप में जौहड़ी गांव की महिला पहलवान मनु तोमर ने सिल्वर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सोमवार को चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिलाओं की कुश्तियां हुई। इसमें 72 किलोग्राम भार वर्ग में जौहड़ी गांव की महिला पहलवान मनु तोमर की कुश्ती हुई। पहलवान ने पूरे दमखम से मुकाबला लड़ा, लेकिन वह फाइनल में हार गई और उसे सिल्वर पदक से संतोष करना पड़ा। मनु तोमर वर्तमान समय में राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत है। उसके सिल्वर मेडल जीतकर की सूचना पर जौहड़ी गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके मकान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उसका गांव लौटने पर स्वागत होगा।