फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन से बीमार पड़ रहे लोग 16-54-34

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से रात मेें तापमान गिरने से हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम में अचानक हुए इस परिवर्तन से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। घर-घर मलेरिया, वायरल, बुखार व सर्दी, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। यहीं कारण है कि सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती है।
विज्ञापन

नगर और गांवों मलेरिया, वायरल, बुखार व खांसी-जुकाम का जबरदस्त प्रकोप है। क्षेत्र में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां वायरल से पीड़ित व्यक्ति न हो। कंपकंपी के साथ आने वाले तेज बुखार के रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। एक बार वायरल की चपेट में आने के बाद मरीज को ठीक होने से चार से एक सप्ताह तक का समय लग रहा है। यहीं कारण है कि सीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने बताया कि सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार से करीबन प्रतिदिन 200 से 400 मरीज सीएचसी पर पहुंच रहे हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें