फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल प्रधान पर दर्ज मुकदमें वापस हो

विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल प्रधान पर दर्ज मुकदमें वापस हो
विज्ञापन

बागपत। सुमित गुर्जर के एनकाउंटर के मामले में नौरोजपुर गुर्जर गांव में गुर्जर समाज के लोगों की आयोजित पंचायत में निर्णय लिया कि सुमित के परिवार को इंसाफ मिले और सपा नेता अतुल प्रधान पर लगाए गए झूठे मुकदमे खत्म हो।
विज्ञापन

पंचायत में लोगों ने कहा कि चिरचिटा गांव के युवक सुमित गुर्जर की तीन अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने हत्या कर दी थी और रूप एनकाउंटर का दिया था। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन अपनी मनमानी और एकतरफा कार्यवाही न करे। साथ ही कोई भी ऐसा कदम न उठाए जिससे सर्वसमाज या जनहित का नुकसान हो। अध्यक्षता ताराचंद और संचालन श्याम सिंह ने किया। पूर्व प्रधान जगवीर सिंह, प्रताप गुर्जर, सतीश प्रधान, बिल्लू प्रधान, धूम सिंह, राजवीर सिंह, समयद्दीन प्रधान, नाजिम प्रधान, आशू, मनवीर गुर्जर, अरविंद भाटी, राधे गुर्जर, हकीमूद्दीन, इरफान अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें