फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में डेंगू बुखार की दहशत बढ़ती जा रही है। कुछ की बुखार होने से पुष्टी भी हो चुकी है। बुखार से मारने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। तेड़ा गांव में कक्षा आठ की छात्रा अन्नू की बुखार से मौत हो गई। परिजनों का दावा है डेंगू से पुत्री की जान गई है।
विज्ञापन

डेंगू बुखार जिले में बढ़ता जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इससे अनभिज्ञ है। मौसमी बुखार या सामान्य वायरल कहते हुए पल्ला झाड़ा रहे हैं। दर्जनों लोगों बुखार से मौत के मुंह में समा चुके हैं। तेड़ा निवासी रमेश की पुत्री अन्नू कक्षा आठ की छात्रा है। कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराया, वहां आराम नहीं मिला। परिजनों ने बड़ौत नर्सिंग होम में भर्ती कराया, वहां शनिवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया । परिजनों का दावा है पुत्री की मौत डेंगू बुखार से हुई है। कहीं भी बच्ची को आराम नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग ने एक मरीज को डेंगू की पुष्टी की है। जिसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर किया।
रटौल गांव में सात की बुखार से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा कि मरीजों के खून नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए है। पुष्टी होने पर कैंप लगाकर उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें