फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में आठ निकाय के लिए होगा संग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण में आठ निकाय के लिए होगा संग्राम
विज्ञापन

बागपत। निकाय चुनाव के संग्राम की तिथियों की घोषणा हो चुकी है। जिले की तीन पालिका और पांच नगर पंचायतों का चुनाव तीसरे चरण में यानि 29 नवंबर को होगा। आचार संहिता लगते ही प्रशासन हरकत में आ गया। चुनाव के दावेदारों के पोस्टर और बैनर उतारे गए। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
जिले की बागपत, बड़ौत और खेकड़ा पालिका के अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, छपरौली, दोघट और टीकरी नगर पंचायत के लिए चुनाव तीसरे चरण में होगा। 29 नवंबर की तिथि तय कर दी गई है। यानि प्रत्याशियों को करीब एक माह का समय चुनाव के लिए मिलेगा। आचार संहिता लगते ही चुनाव के मैदान में उतरने वाले दावेदारों ने अपने-अपने समर्थकों की बैठक बुलाई चुनाव पर मंत्रणा की है। उधर, बागपत में देर रात पालिका की टीम ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे, मुख्य बाजार, कोर्ट रोड समेत शहर के अन्य जगहों पर लगे पोस्टर, बैनर उतरवाए गए। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को इस पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------
इनसेट
आरक्षण का ऐसे बदला गणित
निकाय 2012 2017
बागपत अनारक्षित अनारक्षित
टटीरी ओबीसी अनारक्षित
सराय अनारक्षित अनारक्षित
बड़ौत अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
खेकड़ा अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
छपरौली अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
टीकरी महिला पिछड़ा वर्ग
दोघट अनारक्षित ओबीसी महिला
----------------------
इनसेट
पांच साल में मतदाताओं की स्थिति:
निकाय 2012 2017
बागपत 35325 37077
बड़ौत 74235 81656
खेकड़ा 33045 32158
टटीरी 11409 11312
छपरौली 14670 15512
दोघट 12152 11892
टीकरी 11422 11662
सराय 7761 7516
----------------------
इनसेट
दो लाख के पार हुए कुल मतदाता
बागपत। निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। वर्ष 2012 के चुनाव के सापेक्ष इस बार कुल मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। पिछले चुनाव में मतदाता 195906 लाख थे, इस बार यह संख्या बढ़कर 208785 लाख तक पहुंच गई है। जनसंख्या का आंकड़ा भी वर्ष 2012 में 280524 लाख से बढ़कर 312310 लाख तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

----------------------
इनसेट
135 वार्ड और 86 मतदान केंद्र
बागपत। तीन पालिका और पांच नगर पंचायतों में 135 वार्ड हैं। इनमें मतदान केंद्रों की संख्या 86 है, जबकि मतदान स्थल 240 बनाए जाएंगे। संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 15, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र 45 होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें