बागपत। सामाजिक, सरकारी, प्राइवेट और शिक्षण संस्थाओं ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई। इस मौके पर हवन और पूजन किया। भंडारे में प्रसाद बांटा। इस मौके पर कुछ स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
शहर की अग्रवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई। इस दौरान सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई, इसमें यज्ञमान रामनिवास विश्वकर्मा, महेंद्र देवी, राज कुमार, सुनील, लोकेश, सुशील, बिजेंद्र, रामवती रहे। आचार्य तिलकराम विश्वकर्मा ने हवन कराया। इस दौरान भंडारे में प्रसाद बांटा। आयोजकों ने समाज के लोगों को एकजुट रहने का आह्वान किया । इसमें महेंद्र सिंह विश्वकर्मा, रामनिवास, सत्यपाल, पदम सिंह, राज सिंह, कृष्णपाल, वीर सैन, रमेश, प्रधान रामेश्वर दयाल, दीपक विश्वकर्मा, राजकुमार, महावीर, देवदत्त, रामधन, जयभगवान, प्रकाश चंद आदि रहे।
लोक निर्माण विभाग कार्यालय में हवन हुआ। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की पूजा की । इस मौके पर विभाग अधिकार और कर्मचारी मौजूद रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित केएस आईटीआई में विश्वकर्मा की जयंती मनाई । इस मौके पर हवन किया, इसमें शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने आहुतियां दी। इस में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, अनुदेश राजेंद्र तिवारी, आबिद खान, संजय, रहमान आदि रहे।