फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा नाव हादसे की होनी चाहिए सीबीआई जांच: साहब सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह ने कहा काठा गांव का नाव हादसा में पुलिस-प्रशासन का रवैया गैर जिम्मेदाराना है। इससे लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है । जिला प्रशासन की सह पर ही जिला पंचायत के नाव ठेके चल रहे हैं। उन्होंने कहा 21 सितंबर को जयंत चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट का घेराव होगा। उन्होंने कहा काठा हादसे की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

रालोद कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा नाव के जरिये अवैध शराब तस्करी से लेकर वो सभी कार्य किए जा रहे हैं, जो गैरकानूनी है। उन्होंने कहा काठा नाव हादसे में जिला पंचायत की भूमिका की भी जांच होनी ही चाहिए। प्रशासन का यह बयान कि ग्रामीणों ने अपनी सुविधा के लिए नाव चलवा रखी थी, यह गलत है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन की ओर से काठा हादसे में लीपापोती की जा रही है। दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा काठा के लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने कहा यूपी-हरियाणा बार्डर पर अवैध रेत खनन के ट्रकों से तीन-तीन हजार रुपये लेने की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे प्रशासन उनसे रुपये लेने वालों के नाम पूछता है। उन्होंने कहा काठा नाव हादसे की जांच सीबीआई से कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने बताया विभिन्न मांगों को लेकर 21 सितंबर को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट का घेराव होगा। उनके साथ नगराध्यक्ष भूरू, प्रशांत कुमार, कंवर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें