अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। राजपूत विकास समिति की बैठक हुई। इसमें सचिव मनोज आर्य ने बताया समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, और संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में बैठक होगी। समाज में जागृति लाकर शिक्षा के प्रति युवाओं को जागरूकता लाए जाएगी। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने पर विचार किया जाएगा। गुरुग्राम के विद्यालय में छात्र की हत्या पर रोष प्रकट किया । इसकी अध्यक्षता विजय सिंह ने की। संचालन मनोज आर्य ने किया। इसमें नरेश मानव, अमित चौहान, धर्मपाल, मेघाराम मौजूद रहे।
रामलीला का मंचन 18
अग्रवाल मंडी टटीरी। आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक हुई। इसमें 18 सितंबर से रामलीला का मंचन करने का निर्णय लिया। कमेटी के अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा ने बताया हिंदू और मुस्लिम कलाकार मिलकर रामलीला का मंचन करते हैं। क्षेत्र में यहां पर भाईचारे की मिसाल कायम रहती है। इसमें यूनुस, शेरखान, नईम सभासद, आशीष, संदीप पांचाल, राम कुमार, मनोज सिंघल, लाला चतर सैन, जनित शर्मा, आशु शर्मा, विनोद कुमार, देवेंद्र मित्तल, पदम सैन, श्रीयांश जैन, देवेंद्र आदि रहे।