दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री मार्ग पर सोमवार की रात में दो कारों में टक्कर हो गई। इससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई और कारों में सवार छह लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
सोमवार की रात में ट्यौढ़ी गांव के पास दिल्ली से आई-10 कार चालक सलीम तीन-चार लोग बैठाकर बड़ौत लेकर आ रहा था। तभी बड़ौत से दिल्ली की ओर जा रही पिकअप जीप से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कारों में सवार छह लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों का निजी अस्पतालों में इलाज कराया। घायल इलाज कराकर अन्य वाहनों से चले गए। इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाया और जाम को खुलवाया। देर रात इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी।