फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवेला गढ़ी में चार माह से नहीं बटा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तवेला गढ़ी गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को ज्ञापन देकर कहा कोटेदार ने जबरन राशन कार्ड रख लिए हैं। विगत चार माह से गांव में राशन नहीं बांट रहा है। कार्ड धारकों के साथ अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में तवेला गढ़ी गांव के लोगों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा दो कोटे की दुकान है। जहां पर भारी गोलमाल किया जा रहा है। कार्ड धारकों को समय पर राशन नहीं बांटा जाता है। अभद्रता कर मारपीट करने पर उतारू रहता है। गांव के लोगों के राशन कार्ड जबरन रखे हैं। करीब चार माह से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा जल्द कोई कार्रवाई नहीं होती है तो इसके विरोध में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जब तक कार्रवाई नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने ग्रामीणों को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें सतपाल, सेहंसर पाल, ओमप्रकाश, सौराज, किरण, शानू, रघबीरी, आनंद, वेद पाल, मोहित, इंद्रपाल, ब्रहम सिंह, भोपाल, गजेंद्र, सुखपाल, मनोज छिल्लर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें