बड़ौत में ढोल बजाकर बांटी मिठाई
बड़ौत (बागपत)। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल मेें शामिल करने के बाद शहर में खुशी मनाई गई। बड़ौत विधायक केपी मलिक के आवास पर जश्न का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों पर कार्यकर्ता खूब झूमे।
रविवार को विधायक ने कहा बागपत के सम्मान की बात है। उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलने से जिले का विकास होगा। जिलाध्यक्ष संजय खोखर, राकेश जैन, चंद्रवीर तोमर, सचिन जैन, राज कुमार रूहेला, बिजेंद्र शर्मा, अजय चौधरी, किरण पाल, अनिल कश्यप, बाबूराम शर्मा, पुष्पेंद्र तोमर, अशोक प्रजापति, रामवीर प्रजापति, रामकुमार डागर, मनोज, डॉ. अनिल, विनोद उपाध्याय, महावीर शर्मा, पिंटू शर्मा, कपिल तोमर, अभिनव, प्रदीप जैन, अनुराग जैन, नवीन जैन, सुमित दांगी, विकास तोमर, अभिषेक शर्मा, नमन जैन, डॉ. कपिल, रवि शर्मा आदि रहे।
दाहा। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल मेें शामिल करने के बाद क्षेत्र के बरनावा, बिनौली, जौहड़ी, जिवाना, फजलपुर, ग्वाली खेड़ा में खुशी का माहौल रहा। योगेंद्र धामा, सुधीर त्यागी, सचिन त्यागी, बाबू सिंह कश्यप, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, कपिल तोमर, मनोज जैन, नवीन जैन, अनीश कुरैशी, विशाल जैन, मिंटू गुर्जर और प्रमोद राणा मौजूद रहे।