बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाने के बाद उनके पैतृक गांव बासौली से दिल्ली तक खुशी मनाई गई। बड़ौत, खेकड़ा, बागपत समेत जिले के अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छोड़कर मिठाई बांटी। ढोल की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। सैकड़ों समर्थकों ने दिल्ली पहुंचकर सांसद का स्वागत किया और उन्हें पगड़ी भेंट की।
रविवार को डॉ. सत्यपाल सिंह के शपथ लेते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। खेकड़ा के ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, भाजपा नेता अजय चौहान, आईपीएस काठा के प्रबंधक अजय चौधरी, प्रमेंद्र धामा सहित अन्य लोगों ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। पैतृक गांव बासौली में टीवी पर लोगों ने सांसद का शपथ ग्रहण समारोह देखा। परिवार के चौधरी राम नारायण, ओमप्रकाश, चौधरी यशपाल, कुलदीप कुमार, सुरेश पाल, अंकुर मास्टर, राजीव तोमर, महक सिंह, रविंद्र उर्फ काका आदि मौजूद रहे।
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। सोनिया चौधरी, सचिन शर्मा, सुदेश चौहान, दुष्यंत ने खुशी जताई।
चांदीनगर क्षेत्र में खुशी मनाई । भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ता भेंट किया। इस मौके पर अजीत सिंह, कंवर पाल, संजय उपाध्याय, रविंद्र राठी, मिट्ठन लाल आदि मौजूद रहे। उधर, समाजसेवी रणवीर चौधरी, ठाकुर विशाल, सचिन बंसल, मनु देव त्यागी, सुंदर धामा ने भी खुशी मनाई।
बागपत के विधानसभा प्रभारी कुंवर अशोक चौहान ने भी खुशी जताई। जाट भवन के निकट कार्यकर्ता एकत्र हुए और खुशी मनाई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, विकास शर्मा, नरेश कश्यप, श्याम सुंदर कौशिक, ओमवीर सिंह, शीतल प्रजापति, हीरा प्रजापति, राजेश कुमार, सुदेश वाल्मीकि, अनिल जैन, कृष्णपाल, डॉ. कर्णवीर, बिट्टू, नरेश चौहान, पवन चौहान आदि मौजूद रहे।
दोघट/ दाहा। चौगामा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाने पर हर्ष व्यक्त किया। दोघट और निरपुड़ा में कजापति, गजेंद्र तोमर, मीडिया प्रभारी अंकित राठी, संजीव तोमर, ओमपाल कश्यप, बिल्लू सभासद, लीलूराम आदि मौजूद रहे।