फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो मासूम समेत छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जनपद में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी कार्तिक और आदेश बाइक पर सवार होकर सिसाना गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। काठा गांव के पास पहुंचने पर पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर आरोपी कार को छोड़कर भाग गए। बागपत शहर निवासी पवन अपने दो बच्चे अनस और अलिस को लेकर हाईवे स्थित किस्तु ज्योति कान्वेंट हाईस्कूल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर तीनों लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने पीछा कर आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव के मंदिर के पास युवक दीपक निवासी बामनौली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। इसके अलावा हादसे में संतोषपुर गांव का युवक घायल हुआ गया। परिजनों ने उनका अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ रटौल गांव निवासी शौकीन मिनी ट्रक में लकड़ी लेकर गाजियाबाद से गांव आ रहा था। सुराना पुल के पास सामने से तेज गति से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में मिनी ट्रक पलट गया। इससे चालक शौकीन घायल हो गया। लोगों ने उसको ट्रक से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें