खुले में शौच न जाने का लिया संकल्प
बड़ौत (बागपत)। बाम गांव में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गांव की महिलाओं और पुरुषों से खुले मेेें शौच न जाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ प्रेमचंद और करुणा चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। बीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में साफ-सफाई के अलावा गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए तेजी से शौचालय बनाएं जाने का कार्य चल रहा है। करुणा चौधरी ने भी महिलाओं को खुले में शौच न जाने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चों ने भारत का नक्शा बनाकर उस पर दीप जलाकर संकल्प लिया कि वह न तो खुद खुले में शौच जाएंगे और न ही अन्य लोगों को जाने देंगे। इस अवसर पर रोशनलाल, विपुल, आजाद, सुनील, प्रवीण, सुबोध, सलीम, अख्तर, महबूब, यामीन शामिल रहे।