दलितों और अल्पसंख्यकों के छीने अधिकार - मनोज
बागपत। सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा अल्पसंख्यक और दलितों के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा गो रक्षक के नाम पर लोगों की हत्या के मामले भी सामने आए हैं। भाजपा सरकार में अपराध बढ़े हैं। इस कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
बुधवार को सपा कार्यालय में देश बचाओ, देश बनाओ सभा में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा दिन दहाड़े लोगों की हत्या हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मूकदर्शक बने हैं। सपा नेता अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र तोमर ने कहा दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकार छीने जा रहे हैं। सीबीआई का भय दिखा कर लोगों जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। गलत तरीके से सत्ता पक्ष को अपने दल में शामिल किया जा रहा है। देश और प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालत बन गए हैं।
सपा नेता ओमबीर सिंह तोमर ने कहा अब नेताओं का भी शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा नोट बंदी और जीएसटी जैसे तानाशाही आदेश से किसान बर्बाद हो गए हैं। योगी और मोदी सरकार किसान विरोधी है। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बागपत पालिका के चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने कहा साजिश के तहत अल्पसंख्यकों को बेरोजगार किया जा रहा है। इसमें डॉ. शकील अहमद, गजेंद्र बली, सुरेंद्र पंवार, हाजी शकील शाह, महबूब अलवी, सतीश गौड़, फुरकान पहलवान, कृष्णपाल प्रधानाचार्य, बब्बू सिद्दीकी, डब्बू चौहान, राजीव प्रधान आदि रहे।