फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में झाडू लगाती छात्रा का फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में झाडू़ लगाती छात्रा का फोटो वायरल
विज्ञापन

पिलाना (बागपत)। परिषदीय विद्यालयों की बच्चों से पढ़ाई कम सफाई कार्य ज्यादा कराई जाएगी। शिक्षक छात्र-छात्रों से सफाई कराते हैं या अपने व्यक्तिगत कार्य। डौला के प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में छात्रा के झाडू़ लगाने का फोटो वायरल हुआ। बीएसए योगराज सिंह ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

बुधवार को प्राथमिक विद्यालय नंबर -2 का एक फोटो वायरल हुआ है। स्कूल खुलते ही यहां छात्रा झाडू़ लगाकर सफाई करती नजर आई। लोगों ने मोबाइल में फोटो लिया और कुछ ही देर में यह वायरल भी हो गया। बीएसए योगराज सिंह ने कहा यदि डौला के विद्यालय में छात्रा से झाडू़ लगवाई गई तो गलत है। किन परिस्थितियों में यह कार्य कराया गया इस बारे में प्रधानाध्यापक से पूछताछ की जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें