फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता ने लिए पानी का सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता ने लिए पानी का सैंपल
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में चल रहे चर्म शोधन कार्य को लेकर शिकायत पर पहुंचे प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड मेरठ के अवर अभियंता ने पानी के नमूने लिए। ग्रामीणों से अन्य जानकारी ली।
विज्ञापन

चर्म शोधन कार्य से भड़ल गांव में दूषित वातावरण और दुर्गंध आने से बीमारी फैलने का खतरा बताकर कुछ ग्रामीणों ने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की। रविवार को मेरठ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अवर अभियंता सुनील कुमार भड़ल गांव में पहुंचे। गांव की गली और तालाब और हैंडपंपों के पानी के नमूने लिए। ग्रामीणों से भी इस बारे में बातचीत कर जानकारी जुटाई। बताया गांव से जो पानी के नमूने लिए गए हैं, वे जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने पर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा, सुभाष राणा, जितेंद्र राणा, अजयपाल, मनोज, कालू, रविंद्र, राज कुमार, संजय, अरविंद, तेजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें