बैठक में नौ प्रस्तावों पर बनी सहमति
बड़ौत (बागपत)। सहकारी गन्ना विकास समिति मलकपुर की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में नौ प्रस्ताव पारित किए । साथ ही किसानों को गन्ना मूल्य गुणवत्ता युक्त खाद्य बीज दवाई आदि उपलब्ध कराने सहित किसानों के हित के लिए अन्य विषयों पर भी विचार किया।
शनिवार को ज्योति फार्म हाउस में हुई बैठक में समिति के चेयरमैन धूम सिंह ने कहा चीनी मिल मलकपुर का गन्ना मूल्य भुगतान विलंब से करने के कारण किसानों का कर्ज की कटौती समय से न होने के कारण उनको ब्याज देना पड़ता है। इस पर निर्णय लिया गन्ना सत्र प्रारंभ होने पर सबसे पहले कर्जा कटौती एक मुक्त कर ली जाए। वहीं समिति कार्यालय के लिए भूमि क्रय और निर्माण समिति लाभांश से चीनी क्षेत्र में सड़कों का निर्माण आगामी वर्षों में समिति के अधिकतम दायित्व निर्धारण के साथ ही नौ प्रस्तावों पर विचार किया। इस दौरान कर्ण सिंह, धर्मेंद्र तोमर, अनिरुद्ध प्रधान, दीपक प्रधान, यशपाल सिंह, श्रीपाल, देशपाल आदि ने विचार रखे। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान के संदर्भ में भी बताया गया। अंत में समिति के सामान्य निकाय सदस्यों को सम्मानित करने के साथ ही सचिव ओमप्रकाश ने आभार व्यक्त किया।