बीपीएल परिवारों को आज दिए जाएंगे विद्युत कनेक्शन
बागपत। विद्युत निगम बीपीएल परिवारों को मुक्त में विद्युत कनेक्शन दे रहा है। इसके लिए शहर और कस्बों में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को कैंप लगाए जाएंगे।
अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया सरकार के आदेशानुसार जनपद के नगर पालिका परिषद क्षेत्र और नगर पंचायत क्षेत्र में 23 जुलाई को कैंप लगेंगे। कनेक्शन उन्हीं परिवार को दिए जाएंगे, जिनके नाम पहले से विद्युत कोई कनेक्शन नहीं है। इसके लिए दो फोटो, आधार कार्ड या वोटर कार्ड के साथ उनकी फोटो कापी साथ लानी होगी। साथ ही जिस स्थान के लिए कनेक्शन लेना है, उसके दस्तावेज की फोटो कापी भी साथ लाए। इसके लिए नगर पालिका और नगर पंचायत से लिखित पत्र भी मान्य होगा। बड़ौत में नगर पालिका परिसर, बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला, खेकड़ा में एसडीओ कार्यालय, अमीनगर सराय के शील चंद इंटर कालेज, दोघट, टीकरी, छपरौली में बिजलीघरों पर कैंप लगाए जाएंगे। एक्सईएन ने बताया कैंप में उपभोक्ताओं को बल्ब और पंखे भी दिए जाएंगे। इनका निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।