बड़ौत (बागपत)।
जीएसटी बिल लागू होने के सात दिन शेष हैं। इसको लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। उधर, वाणिज्य कर के अधिकारी और अधिवक्ता जीएसटी को व्यापारियों के हित मेें बता रहे हैं।
वाणिज्य कर के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार जैन का कहना है कि जीएसटी देश के हित के लिए है। जिस समय यूपी में वेट लागू हुआ था, उस समय भी लोगों को परेशानियां हुई थी, अब जीएसटी लागू हो रहा है, तो थोड़ी बहुत परेशानी होगी, लेकिन जीएसटी व्यापारियों और उपभोक्ताओं के हित मेें होगा। ओमवीर सिंह का कहना था कि जीएसटी सभी के लिए फायदेमंद होगा। वर्तमान समय में जो चीजें महंगी हैं, वे सभी सस्ती हो जाएगी। व्यापारियों के हित में जीएसटी का सरलीकरण होना चाहिए। रघुनंदन गुप्ता का कहना है कि इससे व्यापार में फायदा मिलेगा। सरलीकरण होना बहुत जरूरी है। इससे हर तीसरे महीने नक्शा जमा करना होगा। उधर, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर सत्यप्रकाश से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि जीएसटी व्यापारी और ग्राहकों के हितों में है। वर्तमान मेें महंगाई घटेगी। जगह-जगह सेमिनार लगाकर व्यापारियों और आमजन को जीएसटी के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। यदि इसके बावजूद भी उपभोक्ता या व्यापारी को कोई परेशानी हैं तो वे कार्यालय पर आकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।