फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राहाण चौपाल पर दबंगो द्वारा कब्जा करने पर समाज के लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)। बावली गांव में ब्राह्मण चौपाल पर कुछ व्यक्तियों के बुधवार की रात में तोड़फोड़ करने और अवैध कब्जा करने को लेकर समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बावली गांव में जैन मंदिर के नजदीक ब्राह्मण चौपाल है जो काफी प्राचीन है। उस पर बुधवार की रात गांव के कुछ व्यक्तियों ने तोड़फोड़ कर कब्जा कर लिया। जब लोगों ने विरोध करना चाहा तो लोगों को जान से मारने की धमकी भी दे दी। इतना ही नहीं चौपाल के सामने एक पंचायती कुआं भी है, उस पर भी अवैध कब्जा किया हुआ है और उस पर भी निर्माण करना चाहते हैं। इसको लेकर समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। उन्होंने प्रदर्शन कर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें सुखदेव, सुरेश, हरिओम, विरेंद्र, गोपाल स्वरूप, लक्ष्मण, वल्लभ, विरेंद्र, पप्पू, महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

बावली के लोगों ने प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें