फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिल जमा कराने को लेकर बिजलीघरों पर उपभोक्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र के बिजलीघरों में बृहस्पतिवार को विद्युत बिल जमा कराने को लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। हालांकि हंगामे के बीच विद्युत निगम के अधिकारी लाखों रुपयों की राजस्व वसूली की। दूसरी तरफ कस्बा दोघट में कैंप लगाने पहुंची विद्युत निगम की टीम से लोग उलझ गए।
विद्युत निगम की ओटीएस योजना के तहत मिलने वाली छूट केे अंतिम दिन नगर के एक्सईएन प्रथम, एक्सईएन द्वितीय सहित ग्रामीण क्षेत्र स्थित बिजलीघरों में उपभोक्ताओं की विद्युत बिल जमा कराने को लेकर भीड़ उमड पड़ी। सुबह होते ही लोग लाइनों मेें खड़े हो गए। बिजली दफ्तर खुलने तक छोटी-छोटी लाइनें लंबी लाइनों में तब्दील हो गए। इस दौरान कई बार सर्वर फेल होने से लाइनों मेें खड़े उपभोक्ताओं के विद्युत बिल जमा नहीं हो पाए। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम कार्यालय में अधिशासी अभियंता अजय कुमार, विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर, खलील अहमद, आरिफ, धर्मपाल, सुनील आदि ने स्वयं लाइनों के पास खड़े होकर उपभोक्ताओं की टेंट और पंखे लगवाकर विद्युत बिल जमा कराने मेें मदद की, वहीं एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में अधिशासी अभियंता एसपी टांक, अरुण, अमित, जेई टाऊन इंद्रपाल ने उपभोक्ताओं की बिल जमा कराने मेें मदद की। अधिशासी अभियंता अजय कुमार और एसपी टांक ने बताया उपभोक्ताओं की भीड़ देखकर 6 से 10 तक काउंटर लगवाएं । शाम तक दोनों डिवीजन पर 60 से 65 लाख रुपये तक जमा हो गए।
विज्ञापन

उधर, कस्बा दोघट में कैंप लगाने पहुंची विद्युत निगम टीम का लोगों ने विरोध कर दिया। कस्बावासियों ने कहा निगम के अफसरों का सप्लाई पर कोई ध्यान नहीं है। इस कारण लोगों को विद्युत संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों को त्रुटि पूर्ण विद्युत बिल भेजे जा रहे हैं, लेकिन उन्हें ठीक नहीं किया जा रहा। चेकिंग अभियान के बहाने लोगों को परेशान किया जा रहा है और अवैध वसूली की जा रही है। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता एसपी टांक ने कस्बावासियों को शांत किया। बाद में कस्बे के बिजलीघर में कैंप लगाकर लाखों की वसूली की। दर्जनों नए कनेक्शन जारी किए। कई बड़े बकायादारों के विद्युत कनेक्शन भी काटे।
ओटीएस योजना की छूट लेने को लेकर बिजलीघर पर उमड़ी भीड़
कस्बा दोघट में कैंप लगाने पहुंची विद्युत निगम की टीम से लोग उलझे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें