फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का होना चाहिए शत-प्रतिशत पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा विकास के कार्यों में तेजी लाई जाए। वृृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन का कैंप लगवाकर पात्रों को लाभ दिलाएं। स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम जनता को दिया जाना सुनिश्चित करें। शत प्रतिशत किसानों का पंजीकरण कराकर उन्हें कृृषि योजनाओं का लाभ दें।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा जिले में एक लाख से अधिक किसानों में सिर्फ 76 प्रतिशत ही पंजीकृत हैं। उप निदेशक कृृृषि को निर्देश दिए शत प्रतिशत किसानों का पंजीकरण कराया जाना है, ताकि सभी किसानों को सब्सिडी युक्त बीज, खाद एवं कृृषि उपकरण मिले सके। उन्होंने गन्ना विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को सड़कें गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। गन्ना विभाग को 22 और लोनिवि को 31 सड़कें गड्ढा मुक्त करनी है।
उन्होंने बीज भंडारों की मरम्मत का भी प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया पाइप पेयजल परियोजना की 38 परियोजनाएं ग्राम प्रधानों को हैंडओवर की जा चुकी हैं। डीएम ने पानी बचाव एवं पानी पंचायत की बैठक कराने और जागरूकता संबंधी संस्कृृति कार्यक्रम कराने के भी निर्देश दिए। रटौल में नाला निर्माण कराने के लिए अधिशासी अभियंता लोनिवि को इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें