फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खपराना में किसान के घर से 80 हजार रुपये और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-जंगल में पड़ा मिला नकदी और जेवर का खाली बॉक्स, किसान की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। खपराना गांव में चोरों ने किसान सुनील कुमार के घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर का बक्शा चोरी कर लिया। इसके बाद जंगल में जेवर निकालकर खाली बॉक्स छोड़कर भाग गए। इसमें किसान की शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

खपराना गांव निवासी किसान सुनील कुमार ने बताया कि रविवार रात परिवार के साथ घर में सो गए थे। सोमवार सुबह नींद से जागने पर कमरे में गए तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला और नकदी, जेवर का बॉक्स चोरी मिला। उन्होंने बताया कि रात में चोर घर में घुसे और दूसरे कमरे में रखे दो बॉक्स चोरी कर ले गए। बक्शे में 80 हजार रुपये की नकदी, चार सोने की चूड़ियां, सोने की बाली, आठ सोने की अंगूठी, दो गले के सेट समेत अन्य जेवर रखे हुए थे। पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद किसानों को जंगल में खाली बॉक्स पड़ा हुआ मिला। जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें