बड़ौत। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को सीएचसी में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 800 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाई वितरित की गई।
स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ राज्यमंत्री केपी मलिक, डीएम राजकमल यादव, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मरीजों के बेहतर इलाज के लिए वचनबद्ध है। इस स्वास्थ्य मेले में जनरल मेडिसन, जनरल सर्जरी, महिला एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग, कोविड टीकाकरण, मातृ एवं शिशु टीकाकरण आदि चिकित्सा सेवाओं का लोगों ने लाभ लिया। 800 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाई वितरित की गई। इस अवसर पर बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने में डॉ. विजय कुमार, सचिन मलिक, फार्मेसिस्ट धर्मेंद्र, ओमबीर मलिक, मनोज, लोकेश शर्मा का योगदान रहा।
शिविर में 250 छात्रों की जांच
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर में शनिवार को 250 छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच कराई। इनमें से 70 छात्र-छात्राओं की दृष्टि कम मिली। इस मौके पर स्कूल के निदेशक प्रमोद पंवार, प्रबंधक जयचंद दरोगा, प्रधानाचार्य अमित तेवतिया, हरेंद्र पंवार, अवध कुमार, अवधेश कुमार, सोनू शर्मा, प्रमोद धामा मौजूद रहे। संवाद