फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर मिली 80 किलो की घटतौली, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला चीनी मिल के आजमपुर मुलसम गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। आजमपुर मुलसम गांव स्थित दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर 80 किलोग्राम की घटतौली मिलने से नाराज किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। किसानों ने घटतौली नहीं रोके जाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आजमपुर मुलसम गांव स्थित दौरान चीनी मिल के सी गन्ना क्रय केंद्र पर रविवार को किसान भंवर सिंह की बोगी का वजन तौल कांटे पर 14 क्विंटल 20 किलोग्राम मिला। किसान ने तौल लिपिक विनय कुमार से कहा कि गन्ना तौल में गड़बड़ी है। किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर दौराला मिल प्रबंधक कुलजीत पंवार व अमित बालियान मौके पर पहुंचे। किसान गन्ना तौल दोबारा तौल डंडी वाले कांटे पर कराने की जिद पर अड़ गए। डंडी की तौल कराने पर उसमें 80 किलोग्राम की घटतौली मिली। किसानों ने मिल अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर घटतौली पर अंकुश नहीं लगाया गया तो मिल प्रबंधन के खिलाफ धरना दिया जाएगा। इस मौके पर योगिंद्र, सोहनवीर, देवेंद्र, भंवर सिंह, सुमित, हरपाल, सोनू आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें