फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून से किसानों का छल रही सरकार

विज्ञापन
कशिनपुर बराल में बैठक को संबोधित करते राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
किशनपुर बराल गांव में हुआ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला/बड़ौत। आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि कृषि कानून से किसानों को छला जा रहा है। कानून किसानों के लिए नहीं, पूंजीपतियों के लिए है। आम आदमी पार्टी किसानों के आंदोलन में साथ खड़ी है। पार्टी कार्यकर्ता को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को किशनपुर बराल गांव के कान्हा फार्म हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे आप नेता ने कहा कि योगी सरकार में गुंडाराज खत्म नहीं हुआ बल्कि गुंडों को और बढ़ावा मिल गया है। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा किसानों पर मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। कहा कि पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, मनीष तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र तोमर, अनिल शर्मा, आशीष तोमर, सन्नी तोमर आदि मौजूद रहे। उधर, बड़ौत में भी आप नेता संजय सिंह ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर बयान दिया है। संजय सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी जिला पंचायत की सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा सरकार बजट के नाम पर देश को बेचना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें