फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटीरी में 20 प्वाइंट पर लगेंगे 80 सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी । कस्बे में खल व्यापारी के साथ हुई लूट के बाद सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत कस्बे में 80 सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी। नगर के व्यापारियों ने पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बे में व्यापारी के साथ हुई एक लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। अपनी सुरक्षा के लिए व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने शुरू कर दिए हैं। कस्बे के मैन बाजार में किराना की दुकान करने वाले गौरव आर्य ने तो दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगवा भी दिए हैं। अन्य व्यापारियों ने कहा वह भी शीघ्र कैमरे लगवाएंगे। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कस्बे में बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए कस्बे के 20 पाइंट पर 80 सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से लूट की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। कस्बे की पूर्व चेयरमैन शकुंतला शर्मा के पति और समाजसेवी प्रेम शंकर शर्मा ने भी पुलिस प्रशासन से घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
लूट का खुलासा नहीं तो सपा करेगी आंदोलन
अग्रवाल मंडी टटीरी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान मंगलवार को कस्बा में पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से घटना की जानकारी ली तथा घटना का शीघ्र खुलासा न होने पर धरना-प्रदर्शन व आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने मंगलवार को कस्बे में लूट के शिकार हुए व्यापारी सौरभ के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कहा कि यह कस्बा बहुत छोटा है। लूट रंगदारी की घटनाओं को लेकर पहले ही काफी व्यापारी कस्बे से पलायन कर चुके हैं। इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो अन्य व्यापारी भी कस्बा छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। कहा कि अगर घटना का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी धरना प्रदर्शन व आंदोलन करेगी। इस मौके पर व्यापारी नेता संजीव शर्मा, पंडित अंकुर शर्मा, अनिल गोयल, सूरजपुर महनवा के पूर्व प्रधान राजीव शर्मा, सचिन कुमार राजपूत, प्रवीण मित्तल ,मास्टर मदन पाल सिंह ,मुकेश गोयल ,कर्मवीर आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें