फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 मिले संक्रमित, जिले में दूसरा दिन भी रहा राहत भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में सोमवार को 73 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में 8688 संक्रमित और 1334 सक्रिय केस है। लगातार दूसरे दिन कम संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि रविवार को जिले में 56 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल व होम आइसोलेट कर गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि रविवार की तरह सोमवार का दिन विभाग के लिए राहत भरा रहा। जिले में 73 लोगों में ही संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर गलियों को सील कर दिया है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए घरों में रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है। कंटेनमेंट क्षेत्र में सर्विलांस की टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें