बड़ौत (बागपत)।
नगर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को टिकट खिड़की पर टिकट लेने के लिए खड़ा युवक अचानक बेहोश हो गया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। यात्रियों ने बेहोश युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
शामली जनपद का युवक प्रवीण शनिवार को किसी काम से बड़ौत अपने रिश्तेदार के यहां पर आया हुआ था। जब वह काम पूरा कर शामली जाने के लिए बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 74021 में जाने के लिए टिकट खिड़की पर टिकट लेने के लिए खड़ा तो, अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर जा गिरा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी की टीम यात्रियों की मदद से बेहोश युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।