फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ में सुमित रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। हिम्मतपुर सूजती गांव में 7वीं राठी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 3000 मीटर दौड़ में सुमित मुलसम ने बाजी मारी। विजेता धावकों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व प्रधान किरत पाल राठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में 1600 मीटर की दौड़ में प्रिंस सहारनपुर प्रथम, दीपक किनौनी बरवाला जनपद मुजफ्फरनगर द्वितीय और सुमित आजमपुर मुलसम तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर सुमित आजमपुर मुलसम, दूसरे स्थान पर बंटी भाज्जू जनपद शामली और डकलस निवासी ताना जनपद शामली तृतीय स्थान पर रहे। विजेता धावकों को ग्राम प्रधान बिजेंद्र राठी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सचिन राठी, वीर सेन, अमेश राठी, संजीव राठी, बिशन, नीटू, राजवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें