बिनौली (बागपत)।
चैत्र नवरात्र उपलक्ष्य में फजलपुर सुंदर नगर के मां भगवती दुर्गा देवी मंदिर परिसर में लगे दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भक्तजनों ने मां भगवती के चरणों में प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी।
मेले में आयोजित इनामी दंगल में दूर दराज पहलवानों भाग लिया। महिलाओं ने मेले में लगी आकर्षक दुकानों से खरीददारी की। साथ ही हिंडोले और मेट्रो ट्रेन में बैठकर खूब मनोरंजन किया। मेले में शांति व्यवस्था बनाने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक बिनौली रवेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस बल ने गश्त किया। ग्राम प्रधान पति बॉबी पंडित ने बताया कि मेले में मेला कमेटी की ओर से पेयजल व जलपान की व्यवस्था भी की। उधर चंदायन के प्राचीन सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर में पंडित दलीप शंकर पांडेय के निर्देशन में अशोक पाल, पूर्व प्रधान सोमदत्त पाल, राम कुमार सैनी आदि भक्तों ने पूजा अर्चना की।