दोघट (बागपत)।
बेगमाबाद गढ़ी गांव में स्थिति शिव मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव में बैंड बाजो के साथ कलश यात्रा निकाली। मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शनिवार को शिव मंदिर से बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पर समाप्त हुई। महिला सिर पर कलश लेकर चली। इनके पीछे ट्रैक्टर-ट्राली में मां दुर्गा की मूर्ति विराजमान रही। लोगों ने जगह जगह मूर्ति की अर्चना की। पंडित आदेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति मंत्रोचारण के साथ स्थापित कराई गई। भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके आयोजन में रामचंद्र, रामकिशन, बदन सिंह, बिशन, श्रीपाल, मांगेराम, तेजपाल, ओमप्रकाश, चाहीराम आदि का सहयोग रहा।