फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील बूथों पर रहे पैनी नजर और चाक चौबंध व्यवस्था : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने नोडल अफसरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्य करते रहें। कार्यों में किसी भी प्रकार की उदासीनता ना बरतें। मतदेय स्थल पर जाने के लिए संपर्क मार्ग ठीक होना चाहिए। दिव्यांगों के लिए रैंप और व्हील चेयर की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को मंडलायुक्त ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगों के हित के लिए उनकी सरलता, सुगमता के साथ मतदान करने के लिए एक एप लांच किया है, जिस पर सभी सुविधाएं दिव्यांग मतदाता के लिए दी गई हैं। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि व्हील चेयर की व्यवस्था प्रत्येक मतदान केंद्र पर हो जानी चाहिए। केंद्रों के आसपास प्रचार-प्रसार सामग्री नहीं लगी होनी चाहिए। एसपी को निर्देश दिए मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासनिक स्तर पर अधिक से अधिक सतर्कता बरती जाए। संवेदनशील बूथों पर चाक-चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्मता के साथ पैनी नजर रखी जाए।
मंडलायुक्त ने कहा एमसीएमसी कमेटी निरंतर अपना कार्य करती रहे। एसएसटी, बीएसटी, एफएसटी टीम जनपद में सक्रिय होनी चाहिए व भ्रमण करती रहे। बिना अनुमति के कोई भी निर्वाचन संबंधित कार्य करता है तो उसके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में कार्रवाई सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया पर नजर बनी रहे। कोई भी ऐसी पोस्ट ना डाली जाए जो खराब या भड़काऊ हो या जिससे प्रत्याशी का प्रचार प्रसार हो रहा हो। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने कहा जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम गतिशीलता के साथ चल रहा है। मंडलायुक्त ने सिसाना मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, सभी एसडीएम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें